Internationalsportsनई दिल्ली

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! महिला वनडे विश्व कप पर भारत का कब्जा

शेफाली वर्मा की तूफानी पारी और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाज़ी से भारत ने जीता अपना पहला महिला वनडे विश्व कप, देशभर में जश्न का माहौल

जन एक्सप्रेस नई दिल्ली।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने 2025 के महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने 52 साल पुराने वनडे विश्व कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 46.3 ओवर में 246 रन पर ढेर हो गई। भारत की दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और मैच का रुख पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट की 101 रन की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली और गेंदबाज़ी में दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।फाइनल के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारी बेटियों ने विश्व पटल पर भारत का परचम लहराया है, यह हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button