दिल्ली/एनसीआर

इंडिगो अफ्रीका और मध्य एशिया के छह गंतव्यों के लिए शुरू करेगी उड़ान

नई दिल्ली । एयरलाइंस कंपनी इंडिगो छह नए गंतव्यों के लिए अपनी सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इंडिगो की ये उड़ानें नैरोबी, तिबिलिसी, ताशकंद और अफ्रीका सहित मध्य एशिया के लिए होंगी।

इंडिगो ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं की शुरुआत जुलाई के अंत या अगस्त में करेगी। कंपनी ने बताया कि शुरुआत में केन्या में नैरोबी और इंडोनेशिया में जकार्ता को सीधी उड़ानों के जरिए मुंबई से जोड़ा जाएगा। इसके बाद दिल्ली को अगस्त में तिबिलिसी (जॉर्जिया) और बाकू (अजरबैजान), सितंबर में ताशकंद (उज्बेकिस्तान) और अल्माटी (कजाकिस्तान) से सीधी उड़ान से जोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button