उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरिद्वार

हरपालपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी

जन एक्सप्रेस/हरदोई:  सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा देने उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत गुरुवार को मुनेश्वर इंटर कालेज हरपालपुर में मिशन शक्ति टीम ने छात्र छात्राओं को साइबर फ्राड से बचाव व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

साइबर जागरूकता अभियान के तहत हरपालपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के मुनेश्वर इंटर कालेज में टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजना सचान व अमित सिंह,महिला आरक्षी सन्ध्या,आरक्षी शिवम ने महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचने के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें पत्रक वितरित किये गए।

जागरूकता कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को साइबर ठगी,शोसल मीडिया पर फेंक एकाउंट,ऑनलाइन छेड़छाड़,हैकिंग,ओटीपी फ्राड,और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने बाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।मिशन शक्ति अभियान टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंजना सचान,अमित सिंह, महिला आरक्षी सन्ध्या व आरक्षी शिवम ने छात्राओं को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके भी बताए तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,1076,112,1098,1930 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button