डीएसपी संग प्रभारी निरीक्षक ने पैदल गस्त कर कराया सुरक्षा का एहसास, दी हिदायत

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
मसौली-बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी रामनगर हर्षित चौहान और थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर दुकानदारों एवं आवागमन करने वालो को सुरक्षा का अहसास कराया। बता दें कि डीएसपी हर्षित चौहान और मसौली थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने पुलिस बल के साथ गुरुवार की शाम को मसौली चौराहा और कस्बे में पैदल गस्त कर जहां औरत सुरक्षा का एहसास दिलाया। वहीं दुकानदारों को अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की हिदायत भी दी।
सीओ ने आगे रास्ते में पढ़ने वाले ढाबों के संचालकों से संवाद कर शराब आदि नशे के सेवन वालों को न रुकने देने के निर्देश दिए। इसके अलावा आवागमन करने वालो से भी संवाद करके सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न होने वाली समस्या के बारे में जानकारी ली।पुलिस क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक के साथ इस पैदल गस्त में उपनिरीक्षक माया यादव, शमशाद अली, दीवान पप्पू कुमार, सिपाही नागेंद्र, कमलेश, प्रिंस सिंह, नागेंद्र आदि शामिल रहे।






