
जन एक्सप्रेस, उत्तरकाशी।रविवार, 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी खंड के केशवपुरम मंडल का कार्यक्रम परम पूजनीय डॉ. नित्यानंद की कर्मभूमि सेवा आश्रम, मनेरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक वक्ता अरविंद रावत, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर तिलोथ ने “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि: 1. स्व का बोध – स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर आत्मनिर्भरता अपनाना।
2. कुटुंब प्रबोधन – परिवार से व्यापक विचार, अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना।
3. सामाजिक समरसता – संघ में जात-पात, छुआछूत नहीं; सभी स्वयंसेवक समरस भाव से जुड़े हैं।
4. नागरिक कर्तव्य – संविधान और नियमों का पालन कर आदर्श नागरिक बनना।
5. पर्यावरण संरक्षण – हर शुभ अवसर पर पौधरोपण कर प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखना।
कार्यक्रम अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक उपेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान बायणा ने शाखा से प्रभावित होकर स्वयं भी संघ में सक्रिय भागीदारी की घोषणा की।नवीन स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम को लेकर अपने विचार साझा किए और संघ की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के उपरांत संचलन सेवा आश्रम से मनेरी कॉलोनी होते हुए वापसी तक आयोजित किया गया।इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिला प्रचार प्रमुख अनूप भंडारी, कैलाश गॉड, चतरजी, प्रवेंद्र जी, जयप्रकाश, रमेश नौटियाल समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।






