पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय बदमाश व उसका साथी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले की देल्हूपुर थाने की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अंतर्जनपदीय बदमाश हुआ घायल। थाना इलाके के नरसिंहगढ़ नहर पुल के पास देल्हूपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय बदमाश विपिन कुमार निषाद के बायें पैर में गोली लगी गोली। जबकि उसके साथी राजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एसपी दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को एएसपी शैलेन्द्र लाल व सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्वेक्षण में देल्हूपुर पुलिस इलाके में चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ नहर पुल के पास एक अन्तर्जनपदीय बदमाश विपिन कुमार निषाद द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथ रहे राजू को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को ईलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। विपिन कुमार निषाद व उसका साथी राजू प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। विपिन निषाद के विरुद्ध प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही व प्रयागराज में लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, एवं आयुध अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, जैसे गंभीर अपराधों के कुल तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व पल्सर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट की बरामद किया है साथ ही 1730 रुपये नकद व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम विपिन कुमार निषाद पुत्र स्व. मंगला प्रसाद नि. मवैया थाना औधोगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज बताया। उसने बताया कि वह राजू निषाद के साथ 20 दिन पहले देल्हूपुर बाजार में एक व्यक्ति से फुटकर मांगने की बात कहकर उसे झांसे में लेते हुए बीस हजार रुपये लेकर भाग गया था। दोनों खुद को छिप छिपा कर घटना को अंजाम देने की फिराक में प्रयागराज से आए थे कि पुलिस से सामना हो गया पकडे जाने की डर से भाग रहा था परन्तु भाग नही सका। उसने स्वीकार किया कि पकड़े जाने के डर से बचने के लिए पुलिस पर फायर करके भागना चाहा लेकिन पकड़ा गया।
एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि देल्हूपुर थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश विपिन निषाद के बांये पैर में गोली लगी है। जबकि उसका एक साथी राजू भी पकड़ा गया है। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। प्रयागराज के रहने वाले बदमाश विपिन के ऊपर लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी व गैंगस्टर जैसे गम्भीर मामलों में तीन दर्जन मुकमदे दर्ज हैं। बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही इनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जायेगी।






