उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

7 करोड़ के GST घोटाले में अंतरराज्यीय गिरोह का शातिर अविनाश दुबे गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: 2000 से ज्यादा फर्जी कंपनियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर 7 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का चूना लगाने वाले अन्तराज्यीय गिरोह का शातिर गुर्गा 22 वर्षीय अविनाश दुबे निवासी ग्राम जगदीशपुर सिंदरी आनंद नगर थाना फरेंदा, महाराजगंज को चार लैपटॉप, पांच मोबाइल के साथ ही दो रजिस्टर सहित रंगे हाथों दबोचा गया। जबकि सदर कोतवाली पुलिस पकडे गये शातिर गुर्गे के साथियो की भी सरगर्मी के साथ तलाश में जुटी है।

उम्मीद है कि गेंग के बाकी गुर्गे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।सदर कोतवाली पुलिस के तेज तर्रार प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल अपराधियों की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपनी बेहतर समझ बूझ और जी तोड़ मेहनत की शानदार मिसाल पेश करते हुये मु0अ0सं0 228/2025 धारा 318(4),319,338/336 (3)/340(2) बी0एन0एस0 व 132(1) क, ख, ग,ठ (3) गुड्स सर्विस टैक्स एक्ट के तहत सदर कोतवाली में दर्ज मामले के फरार शातिर धोखेबाज महाराजगंज, हाल पता वजीराबाद दिल्ली निवासी 22 वर्षीय शातिर अविनाश दुबे पुत्र सत्यधर दुबे को दबोचने में बडी कामयाबी हासिल की।

शातिर नटवरलाल ने सदर कोतवाली में दर्ज मामले के सदर कोतवाली के ग्राम रिंगना, कारीमाटी निवासी नामजद मुल्जिम विजय पुत्र सुरेश कुमार सविता से नौकरी के नाम पर, जबकि उस्से जुडी फर्म वी वाई प्रजापति ट्रेडर्स के प्रोप्राईटर लक्ष्मण प्रजापति पुत्र राम राज प्रजापति निवासी ग्राम गंगेरवा भालेसुल्तान अमेठी से एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखे से हासिल किये गये उसके जरुरी दस्तावेजों के साथ हेरा फेरी कर बिना माल के लेन देन किये ही इनपुट टैक्स क्रेडिट पास आउन कर फर्जी कम्पनियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन दिखाकर 7 करोड के रजस्व का चूना लगाने का किया था काम।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button