:जौनपुरUP POLICEउत्तर प्रदेश

जन एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : ग्राम कोर्री का पूर्व प्रधान रवि गिरी व अनिल गिरी ने अपने साथियों को साथ मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद जलालपुर थाना अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने मामले का संज्ञान लिया था और पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पूर्व प्रधान चुनाव लड़ने से पहले गांव में राजनीति करके एक-दूसरे से लड़ाई करवाने का काम करता है, आपसी संबंध भाईचारे के रिश्ते को खराब करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारों में मुकदमा दर्ज करके न्यायालय भेज दिया और पुलिस ने हिदायत दी कि भविष्य में अगर इस तरह का कृत्य करते हुए पाए गए तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button