उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
जौनपुर: मामूली विवाद में चली गोली, गांव में मचा हड़कंप!

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: मडियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम ओरैला में नाली बहाने को लेकर हुए विवाद में मामला बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, दान बहादुर सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह और उनके विपक्षी शिवम सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, हनुमान सिंह पुत्र मंगरु सिंह के बीच कहासुनी व गाली-गलौज हुई। इसी दौरान शिवम सिंह ने असलहे से हवाई फायरिंग कर दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि लाइन ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है, क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।






