उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर पहुंचे, उन्होंने प्रयागराज में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ मेला प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और शंकराचार्य की उपाधि को लेकर उनको दिए

गए नोटिस पर अजय राय ने कहा कि माघ मेला प्रसाशन द्वारा किया गया व्यवहार बेहद ही निंदनीय है, क्या जिला प्रशासन अब उनको शंकराचार्य की उपाधि देगा या योगी और मोदी लोगों को शंकराचार्य बनाएंगे जो खुद संत नहीं है।

प्रयागराज में जब वह महाकुंभ में आए थे तो उन्होंने जमीन आवंटित किस आधार पर की गई थी,उस समय यह सब सवाल क्यों नहीं उठाया गया। प्रत्येक व्यक्ति उनको अपना शंकराचार्य मानता है।

यह बद्रिका के शंकराचार्य ह,लोग उनका प्रयागराज से वाराणसी तक उनका सम्मान करता है।

 

2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की सभी 403 सीटों पर हम अपनी कार्यकर्ता सृजन के तहत तैयारी कर रहे है।

सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं, गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का जैसा निर्णय होगा उसे पर काम किया जाएगा।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोग बता दें क्या कभी किसी संत महात्मा का हमारी सरकार में अपमान हुआ है,क्या कोई इस तरह के राजनीतिक दंगे हुए हैं,अगर हुए है तो हमको बता दें, कभी कोई मंदिर टूटा हो तो बता दें, हम लोग संत महात्माओं का सम्मान करते हैं उनका आशीर्वाद लेते है।

योगी जी और मोदी जी बता दें यह खुद अपने आप को संत महात्मा से ऊपर समझते हैं इस कारण अब इनका जाने का समय आ गया है और अपना बोरिया बिस्तर बांध ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button