उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर रोजगार मेला 2026: 60 कंपनियां शामिल, युवाओं को मौके पर मिले नियुक्ति पत्र

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर शासन के निर्देश पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव और एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया।

मेले में टाटा, हिंदालको समेत करीब 60 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। स्किल, नॉन-स्किल व विभिन्न डिग्रीधारक युवाओं के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अभ्युदय कोचिंग और अन्य योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार और विपिन सिंह को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद विकास के पथ पर अग्रसर है और युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से पारदर्शी ढंग से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत ब्याजमुक्त ऋण लेकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मेले में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ०गोरखनाथ पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button