:जौनपुरउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

जौनपुर 26 घंटे बाद मिला युवक-युवती का शव

एसडीआरएफ की टीम के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर सोमवार की शाम मैनहोल में गिरने के बाद नाले में बहे युवक-युवती का शव 26 घंटे बाद वी मार्ट के पीछे पठानटोलिया में मिला है। जिला प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें 26 घंटे से लगातार जूझ रही थी। इस दौरान कई बार प्रशासन को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।
गौरतलब हो कि नगर के मियांपुर मोहल्ला निवासी प्राची मिश्रा ब्यूटी पार्लर से पैदल घर के लिए निकली। मछलीशहर पड़ाव पर करंट की चपेट में आकर नाले में गिर गई और देखते देखते लापता हो गई। प्राची को बचाने के प्रयास में ननिहाल आया 18 वर्षीय समीर भी नाले में बह गया। आटो रिक्शा चालक ने देखा तो वह भी बचाने के लिए दौड़ा। पोल में उतरे करंट से उसकी भी सांसें थम गई। नाले में बहे युवक युवती के परिजन और रिश्तेदार लगातार मौके पर डटे हुए हैं। उनकी बेचैनी और चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है। रात भर चले तलाश अभियान के बाद भी मंगलवार की देर शाम करीब 26 घंटे बाद समीर और प्राची का शव वी मार्ट के पीछे पठानटोलिया नाले में मिला। शव मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button