जौनपुर थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने चोरी गये रोटावेटर को 24 घण्टे

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : जौनपुर प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम दिनांक 29/08/2025 को थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-504/25 धारा 303(2) B.N.S से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों को मुखबीर खास की सूचना पर शिकारपुर रोड से मय रोटावेटर के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनका नाम 1. जीतेन्द्र उर्फ वीरू यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी पतहना थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 2. आकाश यादव पुत्र स्व0 पवन कुमार ग्राम पतहना थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 3. लालु यादव पुत्र मनोज यादव निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर है, उपरोक्त अभियुक्तगणो से सख्ती से पूछताछ करने पर एक स्वर मे बताये कि साहब हम लोग इसी ट्रैक्टर से दि0 23/8/25 को रोटावेटर पतहना ग्राम से चोरी किये थे जिसे आज हम लोग खुटहन बेचने के लिए जा रहे थे, अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है






