उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर : रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्कर, चालक की मौत, सात यात्री घायल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को जौनपुर–प्रयागराज मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। ग्राम नरायनडीह के पास रोडवेज बस और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, बस शाहगंज से प्रयागराज की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत-बचाव कार्य करते हुए बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतहरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button