जौनपुर: सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का किया विरोध

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का सचिवों ने एक सुर में विरोध किया। वे काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए अपना काम किए। उनकी मांग थी कि ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है। इससे कार्यों के संचालन में अनावश्यक कठिनाइयाँ बढ़ रही हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर उपस्थिति दर्ज करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जिससे अनावश्यक दबाव और कार्य प्रभावित होने की संभावना बढ़ती है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सचिवों ने कहा कि सरकार को आनलाइन प्रणाली लागू करने से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी जुटा लेनी चाहिए। रास्ता, नेटवर्क आदि व्यस्था चुस्त दुरुस्त होने के बाद ही प्रणाली लागू किया जाना चाहिए।इस मौके पर अजय मिश्रा, सिम्मी सिंह, प्रमोद यादव, अखिलेश वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, विनय कुमार चौरसिया, मदन गोपाल, प्रदीप शर्मा, आलोक कुमार, लाल साहब यादव, उमेश यादव, अमित यादव आदि उपस्थित रहे।






