उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

*जौनपुर के होनहार विमलेश यादव को एक साथ चार प्रतिष्ठित नौकरियों का ऑफर, परिवार में खुशी की लहर*

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर खुटहन प्रतिभा और परिश्रम की मिसाल बने जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के होनहार युवक विमलेश यादव ने बड़ी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विमलेश को एक साथ चार प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में नौकरी का ऑफर मिला है, जिससे परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय निवासी विमलेश यादव, पुत्र राज बहादुर यादव, का चयन रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (RFCL) में जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। इसके अलावा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई में भी जेई पद पर उनका चयन हुआ है। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और एक अन्य प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था में भी उन्हें नौकरी का ऑफर प्राप्त हुआ है।

इतना ही नहीं, विमलेश ने गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 507वीं रैंक हासिल की है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है।

परिजनों ने बताया कि विमलेश बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्हें शुरू से ही तकनीकी शिक्षा में गहरी रुचि थी। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव, जो आईआईटी खड़गपुर से एमटेक हैं, वर्ष 2016 से आईआईटी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। वहीं दूसरे बड़े भाई राकेश यादव जौनपुर दीवानी कचहरी में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।

विमलेश की इस ऐतिहासिक सफलता से घर-परिवार में उत्सव का माहौल है। साथ ही क्षेत्र के लोग उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में उनकी सफलता की चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button