उत्तर प्रदेशबहराइचलापरवाही

जेई बोले मेन लाईन में आई फाल्ट, दुरूस्त होने के बाद मिलेगी बिजली

अभी भोजन कर रहे विद्युतकर्मी 

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/नबी अहमद

रूपईडीहा, बहराइच। सहाबा विद्युत उपकेन्द्र से सम्बंधित सीमावर्ती गांव आये दिन अंधेरे में डूबे रहते है। गुरूवार की रात होते ही विद्युत केन्द्र से सम्बंधित सभी गांवों में अंधेरा छा गया। जब विद्युत उपभोक्ताओं ने उपकेन्द्र के सहायक अभियंता से बात की तो उन्होने कहा कि विद्युत आपूर्ति होने वाली मेन लाईन में फाल्ट आ गयी है। दुरूस्त होने के बाद ही आपूर्ति मिल पायेगी। अभी कर्मचारी खाना खा रहे है। जिसकी वजह से समय लगेगा। हालात यह रहे कि भोर होने तक विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से बिजली विभाग के व्हाट्सएप पर सैकड़ों संदेश भेजे गये।

सहाबा विद्युत उपकेन्द्र से करीब विकासखण्ड नवाबगंज की आधी से अधिक आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। मुख्य बात यह है कि सहाबा विद्युत उपकेन्द्र से विकासखण्ड के सीमावर्ती गांवों को भी विद्युत आपूर्ति होती है। लोगों का आरोप है कि विद्युतकर्मी तस्करों से मिले हुए है। जिस कारण शाम होने के बाद कई बार रात में विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। जिसकी वजह से सीमावर्ती इलाके के गांव में अंधेरा छा जाता है। इस दौरान तस्करी का सामान एक दूसरे देश की सीमा में तस्कर पहुंचाने में कामयाब हो जाते है। सीमावर्ती इलाकों में ग्रामीणों की शिकायते विद्युत विभाग की ओर से बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप पर आये दिन दर्जनों की संख्या में की जाती है। लेकिन विभागीय कर्मचारी उस पर ध्यान नही देते।

उपभोक्ताओं ने विद्युत कर्मियों का लगाया तस्करों से मिलीभगत का आरोप

गुरूवार की रात 08 बजते ही सहाबा विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति किए जाने वाले दर्जनों गांव में अंधेरा छा गया। इसके बाद लोगों ने विद्युत आपूर्ति ग्रुप पर संदेश डालना शुरू किया। किसी ने ध्यान नही दिया। फिर लोगों ने विद्युत कर्मचारियों और सहायक अभियंता को मोबाइल फोन से सम्पर्क किया। काफी देर बात सहायक विद्युत अभियंता की ओर से यह बताया गया कि मुख्य विद्युत लाईन में फाल्ट आ गयी है जिस कारण सब स्टेशन को विद्युत आपूर्ति नही मिल पायेगी। अभी कर्मचारियों के खाना खाने का वक्त है। जिसके बाद विद्युत कर्मियों को मुख्य लाईन में फाल्ट की तलाश में लगाया जायेगा। दुरूस्त होने में वक्त लग सकता है। थोड़ी देर बाद विद्युत सप्लाई ग्रुप पर संदेशों की भरमार हो गयी। लोगों ने यहा तक लिखा कि किसी भी विद्युतकर्मी का फोन चालू नही है। सभी लोगों के फोन बंद बता रहे है।

रात करीब दो बजे जब संवाददाता की ओर से सहायक विद्युत अभियंता से बाधित विद्युत आपूर्ति के बारे में जानकारी ली गयी तो उन्होने फोन तो उठाया लेकिन समुचित जवाब नही दे सके। इतना जरूर कहा कि फाल्ट की तलाश की जा रही है शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जायेगी। जिसके बाद रात करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति चालू तो की गयी लेकिन फीडर से सम्बंधित कुछ गांव फिर भी अंधेरे में रहे। शुक्रवार की सुबह कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति मिली। लेकिन फिर बाधित कर दी गयी। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिस कारण इस भीषण गर्मी में लोग बेहाल नजर आये। लोगों में विभाग कें प्रति काफी नाराजगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button