उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

गहना कोठी का भव्य वार्षिकोत्सव व लकी ड्रा सम्पन्न

79 वर्षों की विश्वसनीयता का जश्न, कार–बाइक–स्कूटी जीतकर झूमे ग्राहक

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर पूर्वांचल के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ द्वारा अपने 79वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य लकी ड्रा समारोह का आयोजन रविवार, 14 दिसंबर 2025 को शहर के राजमहल (राजा हवेली) में किया गया। कार्यक्रम में हजारों ग्राहकों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन तथा फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’, विनित सेठ, विशाल सेठ एवं विपिन सेठ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने कहा कि गहना कोठी ग्राहकों के बीच विश्वसनीयता और पारदर्शिता का प्रतीक है, जिसके चलते यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिले ही नहीं, बल्कि अन्य जनपदों से भी लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। यहां ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार नए डिजाइन, हल्के वजन के आभूषण और मध्यम वर्ग की जेब का विशेष ध्यान रखा जाता है, जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’ ने कहा कि गहना कोठी की शुरुआत कोतवाली चौराहा स्थित पुराने शोरूम से हुई थी। चारों भाइयों ने कर्मचारियों की मेहनत और ग्राहकों के अटूट विश्वास के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को लकी ड्रा स्कीम समाप्त हुई और 15 दिसंबर 2025 से नई लकी ड्रा स्कीम प्रारंभ की जा रही है। नई स्कीम के तहत प्रत्येक 10 हजार रुपये की खरीद पर एक कूपन दिया जाएगा।

नई स्कीम में

प्रथम पुरस्कार: एक मारुति सुजुकी डिजायर

द्वितीय पुरस्कार: एक मारुति बलेनो

तृतीय पुरस्कार: एक वैगनआर

चतुर्थ पुरस्कार: तीन होंडा बाइक

पांचवां पुरस्कार: तीन स्कूटी

छठवां पुरस्कार: पांच रेफ्रिजरेटर

सातवां पुरस्कार: पांच वाशिंग मशीन

आठवां पुरस्कार: 50 इंडक्शन चूल्हा

नौवां पुरस्कार: 50 मिक्सर ग्राइंडर शामिल हैं।

अधिष्ठाता विनित सेठ ने बताया कि प्रतिष्ठान में हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी, रत्न एवं उपरत्नों का विशाल संग्रह उपलब्ध है। साथ ही कैरेटोमीटर की सुविधा से ग्राहक खरीदे गए आभूषणों व पुराने जेवर की शुद्धता की जांच भी कर सकते हैं, जिससे ग्राहकों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

विशाल सेठ ने कहा कि गहना कोठी केवल व्यापार नहीं, बल्कि ग्राहकों से आजीवन संबंध बनाने में विश्वास रखता है। यही कारण है कि यह प्रतिष्ठान पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ ज्वेलरी शोरूम बना है।

लकी ड्रा के विजेता

लकी ड्रा में

प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा मछलीशहर की रेशमा ने जीता।

द्वितीय पुरस्कार (होंडा बाइक) की विजेता शैला पाठक, श्रद्धा, सुषमा पाठक व कंचन रहीं।

तृतीय पुरस्कार (चार स्कूटी) कमलेश यादव, अंकित गौतम, मंजुलता एवं आकाश यादव को मिला।
इसके अतिरिक्त वाशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हा एवं मिक्सर ग्राइंडर के पुरस्कार भी लकी विजेताओं में वितरित किए गए। पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता विपिन सेठ एवं हर्षित सेठ ने अतिथियों व पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। आगंतुकों का स्वागत आयुष सेठ, हार्दिक सेठ, उज्वल सेठ एवं ओम सेठ ने किया।

इस अवसर पर अंशू सेठ, हेमंत सेठ, हरि सेठ, बालमुकुंद सेठ, अजीत सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, धीरेंद्र अस्थाना, कुशाल जायसवाल, संतोष मौर्य, हरिहरनाथ शुक्ला, श्वेता शुक्ला, रंजना विश्वकर्मा, अवर्तिका कुशवाहा, रोहित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button