नशे के विरुद्ध पुलिस-एसएसबी का संयुक्त कार्रवाई
भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस / महराजगंज :महराजगंज जनपद में नशा और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बरगदवा पुलिस व 22वी वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। बीती रात नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित पड़ियाताल मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है। जिनमें 37 बोतल नशीला सिरप, 179 एम्पुल इंजेक्शन और लगभग 2500 नशीली टेबलेट सहित एक मोबाइल फोन बरामद हुईं। इतनी बड़ी मात्रा में नशे की दवाओं की बरामदगी से प्रतीत हो था है आरोपित शख्स किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। वही गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरगदवा निवासी आशीष चौधरी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपित आशीष चौधरी से गहन पूछताछ के बाद उससे कई अहम जानकारियां मिली होगी। प्राथमिक पूछताछ में संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क सीमावर्ती इलाकों तक फैला हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिन्हें जल्द बेनकाब किया जाएगा। बरामद किए गए नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है।
नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी:
बार्डर एरिया में एसएसबी और पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे का कारोबार युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है, जिस पर अब लगाम लगने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। “नशे के सौदागरों” के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
न्यायालय भेजने की प्रक्रिया:
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं गिरफ्तार आरोपी आशीष चौधरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय चालान करने की अग्रिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की कि ऐसे अभियान गांव-गांव और स्कूल-कॉलेज स्तर तक चलाए जाएं, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में:
बरगदवा थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, एसआई विवेक सिंह, विशाल मिश्रा, अजीत कुमार भारती, शिक्षितानंद गौतम, कास्टेबल अतीक अहमद, पवन कुमार व एसएसबी के इंस्पेक्टर विशाल कुमार, अमरजीत उरांव, मिंटू साहा धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे है।






