उत्तर प्रदेशहमीरपुर

बाढ़ की चपेट में आये लोगों को न्यायिक जिम्मेदारों ने बांटी राहत सामग्री

जन एक्सप्रेस /हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बाढ की चपेट में आये लोगों को मदद पहुंचाने के इरादे से चैरादेवी मैदान में (झुग्गी बना आसरा) के तहत जूडिशियल आफसरों ने राहत सामग्री के साथ ही खाने का भी इंतिज़ाम किया। वही बाढ की तकलीफ से जूझ रहे लोगों को जिला जज मनोज कुमार राय की तरफ से तसल्ली देते हुये कहा गया कि परेशानी की इस घड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ ही पूरी जूडिशियली फैमिली पूरी तरह उनके साथ हैं। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि बाढ की चपेट में आये जिन लोगों के घरों का पानी बाढ़ कम होने से उत्तर गया है, वो लोग अपने अपने घरों के अन्दर जाने से पहले साफ-सफाई का खास ख्याल रखने के साथ ही सांप, बिच्छू जैसे जहरीले कीडों से होशियार होकर अपने घरों के अन्दर दाखिल हों। साथ ही कहा कि अगर जरूरत महसूस हुई तो इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रक्खा जायेगा। इस मौके पर स्पेशल जज (एस0सी0,एस0टी0 एक्ट) उदयवीर सिंह, स्पेशल जज (द0प्र0क्षे0 एक्ट) रनवीर सिंह, स्पेशल जज (ई0सी0 एक्ट) अनिल कुमार खरवार, चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सिविल जज (सी०डि०) निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज (सी0डि0),एफ0टी0सी0 वन्दना अग्रवाल सिविल जज (जू0डि0) अंकित पाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button