उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी मोरी ब्लॉक में प्रधान संगठन का गठन, कैलाश डिमरी बने अध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद के विकास खंड मोरी में मंगलवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक में अध्यक्ष पद के लिए कैलाश डिमरी को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र रावत, महेन्द्र कुवंर और मीना रावत को सौंपी गई। इसके साथ ही संगठन के सचिव पद पर सूर्य सिंह राणा (कोटगांव) का चयन किया गया। सह सचिव पद पर मूर्ती सिंह राणा, संगीता रावत, कमला देवी और हरीश पंवार को जिम्मेदारी दी गई।

नवगठित कार्यकारिणी को सभी उपस्थित प्रधानों ने शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा पंचायतों की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान यह भी तय किया गया कि पंचायत स्तर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button