:जौनपुरउत्तर प्रदेश

कजरी तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

भजन व कजरी गीत प्रस्तुत कर समां बांधा

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : कजरी तीज महोत्सव का आयोजन सोमवार देर शाम नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित उत्सव वाटिका में आयोजित हुआ। भजन और कजरी गीत ने पूरे परिसर को कजरी के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि डा अवनीश विक्रम सिंह बघेल गुरुजी रहे। कार्यक्रम में माता पार्वती और भगवान शिव जी की अर्चना उपरांत दीप प्रज्जवलन हुआ।

कार्यक्रम में कजरी गीत सांस्कृतिक नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि डा अवनीश विक्रम सिंह गुरु जी ने कहा कि सनातन परंपरा एवं अपने त्योहारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम हर साल होनी चाहिए। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी हमारे त्योहार के बारे में जान सके एवं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम लाना चाहिए। कार्यक्रम में श्री राम लीला समिति अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रहरी, दीपा सोनी, रचित चौरसिया, विनायक अग्रहरि समेत तमाम सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल डाली जोशी, पूजा जायसवाल, अनुपमा मोदनवाल, नेहा सिंह, रिचा सिंह, अंजू सिंह, रुबी जायसवाल, नीलम अग्रहरि, पंकज जायसवाल, गीता अग्रहरि, शालू गुप्ता, अर्चना बरनवाल, अनिल मोदनवाल, अरुन चौहान, ज्ञानचंद गुप्ता, अमित भारत, चंदू अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, सतीश मोदनवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजेश चौबे व उनकी टीम ने शानदार भजन व कजरी गीत की प्रस्तुति किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button