उत्तर प्रदेशकानपुरराजनीतिराज्य खबरें

कानपुर: BJP जिलाध्यक्ष ने अस्पताल को बनाया पार्टी दफ्तर, वायरल हुई तस्वीरें

जन एक्सप्रेस/कानपुर: भाजपा के उत्तर प्रदेश क्षेत्र के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को पैर में फ्रैक्चर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी अस्पताल में भर्ती की खबर तब चर्चा का विषय बन गई, जब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उन्होंने अस्पताल के बेड के पीछे पार्टी का बोर्ड लगा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने लगे। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिससे कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

अस्पताल में भी नहीं थमा राजनीतिक कामकाज, कार्यकर्ताओं से की बैठक

अनिल दीक्षित ने अस्पताल में रहते हुए भी पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। अस्पताल का बेड पार्टी दफ्तर में तब्दील हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button