उत्तर प्रदेशकौशांबी

कौशाम्बी पुलिस बनी तकनीक की मिसाल, CEIR पोर्टल पर पूरे प्रदेश में नंबर वन

जन एक्सप्रेस कौशाम्बी: पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पण, टीमवर्क और तकनीकी दक्षता के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए जनपद कौशाम्बी ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने टीम को ₹15,000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी सराहना की।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि – यह उपलब्धि कौशाम्बी पुलिस की टीम भावना, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। इस तरह के प्रयास पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस सफलता के पीछे साइबर सेल प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में टीम का अनुकरणीय योगदान रहा। टीम ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोनों को CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैक कर उन्हें रिकवर किया, जिससे जिले को यह गौरव प्राप्त हुआ सम्मानित टीम सदस्य आरक्षी सुरेश कुमार, चन्दन मौर्य, अविनाश मौर्य और महिला आरक्षी शिवानी चौधरी। कौशाम्बी पुलिस की यह सफलता न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह प्रदेश में पुलिसिंग की दिशा में एक नई मिसाल भी प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button