उत्तर प्रदेश

ट्रिपल मर्डर से दहला कौशांबी, गुस्साए लोगों ने कई घरों में लगाई आग

कौशांबी। ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी मच गई है. एक ही परिवार में बेटी, दामाद और पिता की गोली मारकर निर्मम तरीक से हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि ये हत्याएं जमीन विवाद को लेकर की गई हैं.

इस घटना से नाराज लोगों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया. ये घटना कौशांबी जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र मोइनुद्दीनपुर गौस गांव की है. घटना के बाद से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

जमीन विवाद को लेकर हत्या
जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या होने के बाद एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझना-बुझाना शुरू किया, लेकिन ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं. कई घरों को भीड़ आग के हवाले कर चुकी है.

रिपोर्ट के मुताबिक गांव के रहने वाले होरीलाल का सुभाष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार की सुबह होरीलाल बेटी और दामाद शिवसरन की हत्या कर दी गई. सुबह जब तीन लोगों की हत्या की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों समेत कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया.

शव को नहीं उठाने दे रहे प्रदर्शनकारी
कौशांबी के एसपी बृजेश श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मौके पर पुलिस फोर्स शांति-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button