दिल्ली/एनसीआर

बारिश की स्थिति पर बोले केजरीवाल, यह उंगली उठाने का समय नहीं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह समय एक-दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं बल्कि सभी बारिश प्रभावित राज्यों की सरकारों को मिलकर काम करने और स्थिति पर काबू पाने का है। केजरीवाल दिल्ली में जलभराव की स्थिति और यमुना के बढ़ते स्तर पर मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। बैठक में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भाग ली। इसके अलावा, मंत्री आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के भी बैठक में उपस्थित रहे।

केजरीवाल ने क्या कहा
भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है। सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को जनता को राहत देने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि CWC के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर 203.58 मीटर है। कल सुबह इसके 205.5 मीटर तक पहुंचने की आशंका है। साथ ही, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, यमुना में जल स्तर बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है। अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे। लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि बाढ़ को लेकर दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 2 दिनों में ही पानी 8-10 फूट बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में 10-12 फूट पानी बढ़ने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि हमें करीब 30 हजार लोगों को निकालने की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी हो गई है।

दिल्ली में भारी बारिश
यमुना नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई है। दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 204.63 मीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर 1 बजे तक हथिनीकुंड बैराज से 1,90,837 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि हम दिल्ली में 12cm तक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, यह अधिक भी हो सकती है और हम निगरानी कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button