दिल्ली/एनसीआर

केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र…

दिल्ली-  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने में हस्तक्षेप करने की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर बारिश के कारण नहीं बल्कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे दिल्ली में यमुना का जल स्तर 207.66 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से काफी अधिक है और आधी रात तक 207.72 मीटर को पार करने का अनुमान है।

पत्र में क्या लिखा
पत्र में, केजरीवाल ने कहा कि यमुना में पिछला उच्चतम स्तर 1978 में 207.49 मीटर दर्ज किया गया था जब राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी बाढ़ की स्थिति देखी गई थी। केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के मुताबिक आज रात यमुना का स्तर 207.72 मीटर तक पहुंच जाएगा, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से नहीं बल्कि हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से बढ़ रहा है। उन्होंने गृह मंत्री से हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की गति को सीमित करने का अनुरोध किया गया है “ताकि दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े।

“अच्छा संदेश नहीं
यह देखते हुए कि जी20 शिखर सम्मेलन कुछ हफ्तों में आयोजित होने वाला है, केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। कुछ ही हफ्तों में यहां जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हम सबको मिलकर दिल्ली की जनता को इस स्थिति से बचाना है। दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के कुछ जगह पर यमुना अपनी तटबंधों को तोड़कर पार सकती है तो जहां पर भी ऐसा खतरा है वहां पर दिल्ली सरकार के सिंचाई नियंत्रण विभाग तटबंधों को मजबूत करने का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button