उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

कोतवाली पुलिस ने 15 ड्रोन किया जब्त, हड़कंप

ड्रोन संचालकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए किया तलब,बिना अनुमति के ड्रोन कैमरा उड़ाने पर दर्ज होगा मुकदमा

जौनपुर/मछलीशहर:  मछलीशहर बिना अनुमति के जिले में ड्रोन कैमरा उड़ाने वालों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर मछली शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को ऐसे ही 15 ड्रोन कैमरा जप्त कर लिया। इसके संचालकों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रोन संचालकों में जबरदस्त हड़कंप मचा है।
दरअसल पिछले काफी लंबे समय से पूर्वांचल के जिलों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा रात्रि में ड्रोन कैमरा उड़ा कर अफवाह फैलाई जा रही है।
पुलिस महानिदेशक ने ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त नकेल कसने का कड़ा निर्देश जारी किया है।
निर्देश के अनुपालन में मछलीशहर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को ऐसे सभी ड्रोन कैमरा संचालकों को चिन्हित कर ड्रोन कैमरा जब्त करने का निर्देश दिया । उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ने की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिससे आम जनमानस में डर के साथ भय का माहौल फैल रहा था।
मामले को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने कोतवाली अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 15 ड्रोन कब्जे में ले लिया है।
उन्होंने बताया की ये सभी बिना अनुमति के ड्रोन उड़ा रहे थे। सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

बाक्स
कैमरा संचालन से पहले लेनी होगी अनुमति
मछली शहर। डिप्टी एसपी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि ड्रोन कैमरे का उपयोग करके अवांछनीय तत्वों द्वारा किसी अप्रिय घटना को किया जा सकता है।
जिसे इंकार नहीं किया जा सकता।
इस कारण कोतवाली क्षेत्र के ड्रोन संचालकों को किसी आयोजन से पहले अनुमति लेने के लिए नोटिस भी जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button