उत्तर प्रदेशबांदा
लेडी सिंघम ने गश्त के दौरान घर से भटके घूम रहे अबोध को पहुंचाया घर

जन एक्सप्रेस/बांदा ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा कस्बा बिसण्डा में घूम रहे 07 वर्षीय बच्चे को परिजनों को किया गया सुपुर्द। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में दिनांक ६ अगस्त थाना बिसण्डा पुलिस को गश्त के दौरान कस्बे में एक 07 वर्षीय बच्चा अकेले घूमता हुआ मिला।बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उसे संरक्षण में लिया और उसे टॉफी व बिस्किट देकर स्नेहपूर्वक पूछताछ की।पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों का पता लगाकर बच्चे को सुपुर्द किया गया।परिजनों द्वारा बताया कि उनका बच्चा सुबह 8:00 बजे से घर से लापता था और वे उसे स्वयं खोज रहे थे,लेकिन पुलिस को सूचित नहीं कर सके।पुलिस द्वारा बच्चे को सकुशल सुपुर्द किए जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया ।






