उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंशाहगंजशाहगंज.

शाहगंज में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन महिलाएं समेत चार घायल

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मलहज गांव में कौड़ियां गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट के चलते तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

क्षेत्र के मलहज गांव में सोमवार की देर शाम जमीन विवाद के चलते जमकर चलें लाठी डंडे में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गयी। जिसमें एक पक्ष से मीना कुमारी पुत्री स्व तिलकधारी,व दूसरे पक्ष से विमला देवी पत्नी दशरथ बिंद गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं कौड़ियां गांव में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट में मां रेखा देवी पत्नी चंद्रेश व बेटे प्रियांशु कन्नौजिया पुत्र चंद्रेश को पट्टीदारों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित पक्षों की तहरीर पर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज़ किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button