इंडो नेपाल बॉर्डर पर भू कटान शूरु, ग्रामीणों में दहशत

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
हजार। भारत नेपाल सीमा के सीमा पर नेपाल से आ रहे सैलाब के पानी से भू कटान शुरू हो गया है जिससे सीमावर्ती गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है ,सूचना पर पहुंची बाढ खंड की टीम और,एस एस बी ने भू कटान रोकने के लिए बचाव कार्य शुरु कर दिया है।
बाढ़ खंड पीलीभीत के जेई दिलीप कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के अंतर्गत इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमा वर्ती ग्राम नौजलिया नकटा नं01 के पास भारत के पड़ोसी देश नेपाल से आ रही जगबुड़ा नदी के सैलाब का पानी शारदा नदी मिल जाने से शारदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और शारदा नदी की धारा तेज गति से बहने लगी है जिससे सीमा वर्ती क्षेत्र में भू कटान शुरू हो गया है। उन्होंने कहा की भू कटान से बचाव के लिए बचाव कार्य तीव्र गति से शुरु कर दिया गया है, जिसमें भारत नेपाल सीमा पर तैनात एस एस बी की भी भू कटान रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

सैलाब के पानी से हुआ भू कटान
ज्ञात हो भारत के पडोसी देश नेपाल द्वारा हर साल नेपाल से भारत में आने वाली नदियों में काफी मात्रा में पानी छोड़ दिया जाता है जो सैलाब बन कर बिकराल रूप धारण कर लेता है जिसके चलते नदी के तट पर बसे गांव के लोगों पर कहर ढाते हुए जाता है। लेकिन नेपाल के पानी को रोकने का अभी तक भारत सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है । जिससे हर साल भारत के लोगों को लाखों रुपए के धन की क्षति होती है।
नेपाल से भारत में आ रहे अवैध रुप से भारी मात्रा में पानी को रोकने और भारतीय नागरिकों को नेपाल के पानी से हो रहें नुकसान पर ठोश कदम उठाने की भारत सरकार को जरूरत है।






