अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

लेखपाल व प्रधान पर लगा फर्जी हस्ताक्षर बनाने का आरोप 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

रामसनेहीघाट-बाराबंकी। विकास खंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत हाजीपुर के पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी बाराबंकी को पत्र देकर लेखपाल और ग्राम प्रधान पर बिना किसी बैठक के फर्जी अंगूठा और हस्ताक्षर बनाकर पानी की टंकी का प्रस्ताव भेजने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में पंचायत सदस्य रामावती पत्नी मुनींद्र नारायण संतोष सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह गुधरा देवी पत्नी रामजस निर्मला देवी पत्नी राकेश कुमार और राजरानी पत्नी फूलचंद आदि ने लिखा है कि जल जीवन मिशन के तहत पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण होना है ।इसके लिए लेखपाल दीपचंद श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान ने बिना किसी बैठक के ही पानी की टंकी की जमीन का फर्जी प्रस्ताव बनकर अधिकारियों को भेज दिया।

प्रस्ताव में फर्जी दस्तखत और निशानी अंगूठा लगवाया गया है । इन पंचायत सदस्यों ने बताया कि जिस जमीन का प्रस्ताव किया गया है। उस पर विद्यालय बना है और एक देव स्थान भी है। पंचायत में अन्य जमीन है लेकिन ग्राम प्रधान विद्यालय की जमीन पर ही पानी की टंकी का निर्माण कराने पर आमादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button