:जौनपुरउत्तर प्रदेश
जौनपुर में तेंदुआ की दस्तक?, ग्रामीणों में दहशत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के अरंद गांव में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ आज सुबह गांव में देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ 18 जुलाई को पांच बकरियों को अपना शिकार बना चुका है, जिससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।
वन विभाग की टीम तलाश में जुटी
वन विभाग की टीम तेंदुआ की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन निरीक्षक पूरे टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।






