जनता दर्शन में आए वृद्ध की सुनी फरियाद, कड़ाके की ठंड देख भेंट किया कम्बल

जन एक्सप्रेस कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज जनता दर्शन के दौरान मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद वृद्ध को ठंड से बचाव हेतु कम्बल प्रदान किया। जनता दर्शन में आए वृद्ध सोनी लाल पुत्र पितई, निवासी कोखराज की समस्या को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उसके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करना सुनिश्चित करें। साथ ही चिन्हित स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जाने तथा रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
— डॉ. अमित पाल, जिलाधिकारी, कौशाम्बी – “जनता दर्शन का मुख्य उद्देश्य कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करना है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति साधन विहीन न रहे। सोनी लाल जी की समस्या का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं और उन्हें तत्काल राहत पहुँचाने का प्रयास किया गया है। प्रशासन हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है।






