दिल्ली/एनसीआर
लोक सभा अध्यक्ष गुरुवार को गोवा विधान सभा के सदस्यों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली । लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 15 जून को गोवा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे गोवा विधान सभा चैम्बर में गोवा विधान सभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। गोवा प्रवास के दौरान बिरला अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
बिरला गोवा के राज्यपाल पी.एस. धरन पिल्लई से गोवा राज भवन में मुलाक़ात करेंगे। राज्यपाल के साथ बैठक के बाद बिरला गोवा विधान सभा जाएंगे, जहां वे ‘विकसित भारत 2047: निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय पर गोवा विधान सभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे।






