लखनऊ

लखनऊ: किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से भर दी हवा, आंत फटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में किशोर के साथ अमानवीय घटना सामने आई है। किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनिर से हवा भर दी गई। यह घटना हुसैनगंज स्थित साईं मोटर में हुई है। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर 17 वर्षीय किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से हवा भर दी। प्रेशर से हवा जाने से किशोर की आंत फट गई।

मौजूदा समय में किशोर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पीड़ित किशोर के परिजनों ने पहले पुलिस से पूरे मामले में शिकायत की थी, बाद में मामला आगे बढ़ाने से मना कर दिया।

दरअसल, हुसैनगंज थानाक्षेत्र स्थित उदयगंज में साईं मोटर नाम से एक सर्विस सेंटर है। किशोर इसी सर्विस सेंटर पर काम करता था। जहां पर उसके साथ यह घटना हुई है। इसी सर्विस सेंटर में काम करने वाले चार कर्मचारियों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। पहले किशोर के साथ दरिंदगी की गई।

बाद में किशोर के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर से हवा भर दी। पेट में हवा भरते ही आंत फट गई और किशोर तड़पने लगा। गंभीर हालत में आरोपित किशोर को छोड़ कर भाग गये। वहीं किशोर की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुरे मामले की सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हुसैनगंज पुलिस ने बताया है कि किशोर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने पहले एक लाइन लिखकर दिया था, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button