धूमधाम से मना लविवि कुलपति का जन्मदिन

जन एक्सप्रेस/लखनऊ
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) आलोक कुमार राय के जन्मदिवस के अवसर पर श्री बाबा नीम करौली जी महाराज आश्रम (हनुमान सेतु) पर “भोजन एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम” आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन एवं कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक इन्द्र दमन तिवारी ने कहा कि प्रो. राय जैसा यशस्वी कुलपति मिलना लखनऊ विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। वे विश्वविद्यालय को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में अग्रिम पंक्ति में लाने को सदैव प्रयासरत रहे हैं, उनके जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु होने एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अंकुर त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, विपुल उपाध्याय, प्रकाशवीर, गौरव गुर्जर, मनीष तिवारी, रुद्र प्रताप एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






