चित्रकूट

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए मदन गोपाल त्रिपाठी

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन गोपाल त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है‌। जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पक्के समाजवादी के रूप में अपनी पहचान बना चुके व पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ मजबूती से ग्राउंड में कार्य करने वाले कार्यकर्ता मदन गोपाल त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है‌। श्री त्रिपाठी ने जब से अपना कदम राजनीति में रखा तब से पूरी वफादारी के साथ समाजवादी पार्टी के लिए ही काम किया है। उन्होंने पार्टी न बदलने वाले समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। जबकि उनको तमाम राष्ट्रीय दलों ने समय-समय पर अपनी पार्टी में शामिल होने का आफर दिया है, लेकिन उनकी विचारधाराओं को कोई डिगा नहीं सका। चित्रकूट जिले में समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन गोपाल त्रिपाठी आज भी पार्टी के लिए समर्पण भाव से सेवा दे रहे हैं। बातचीत में उन्होंने कहा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया हैै, और समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोड़ने का कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेगा। श्री त्रिपाठी मारकुंडी के त्रिपाठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनको जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं समेत उनके चाहने वालों में खुशी का माहौल है।जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से लगातार बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button