माघ मेला- 2026 : एएसपी ने बैरियर एवं डायवर्जन ड्यूटी का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में शनिवार को एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय द्वारा माघ मेला के मद्देनजर बाघराय थाना इलाके में लगाये गये बैरियर एवं यातायात डायवर्जन ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण की तैनाती, सतर्कता तथा यातायात प्रबंधन व्यवस्था की गहनता से जांच की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को माघ मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, निर्धारित रूट डायवर्जन का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित कराने, जाम की स्थिति से त्वरित एवं कुशलतापूर्वक निपटने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिले की पुलिस माघ मेला के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।






