पीलीभीत

पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आये योगी सेना के महंत सरोज नाथ महाराज

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा चौकी इंचार्ज ही फैसला लेने का लगातार बना रहे हैं दबाव

Listen to this article

बरखेड़ा। शुक्रवार को राष्ट्रीय योगी सेना के महंत सरोज नाथ महाराज ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ थाने का घेराव करते हुए आरोपी ग्राम राजेन्द्र कुमार निवासी खजुरिया पचपेड़ा के ऊपर न्यायालय के आदेश पर दिनांक 30 जनवरी 2024 को मुकदमा संख्या 33/2024 के तहत 306, 504, 506 आईपीसी के गम्भीर धराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वही पीड़िता ने आरोप लगाया दो महीनो से अधिक समय बीत जाने के बाद करोड़ चौकी इंचार्ज धर्मपाल पाल सिंह ने आरोपी प्रधान को अभी तक गिरफ्तार करके जेल नही भेजा बल्कि उल्टा पीड़िता को चौकी इंचार्ज फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।
जब पीड़िता न्याय के लिए चक्कर काटते काटते थक गई जिसके बाद पीड़िता बिलसंडा कस्बे मे गौरीशंकर मंदिर पर पहुँच गई वहा योगी सेना के कार्यकर्ता का सम्मेलन का कार्य चल रहा था।
वहा जिला बरेली के महंत योगी सरोज नाथ महाराज कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे।
इसी बीच खजुरिया पचपेड़ा की पीड़ित महिल गीता देवी पहुंच गयी और अपने पति के इंसाफ की गुहार लगाने लगी और अपनी आप बीती बताई जिसको लेकर महंत योगी सरोज नाथ महाराज ने अपनी सभा को वही छोड दिया और अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ बरखेड़ा थाने पहुंच कर थाने का घेराव कर दिया। और आरोपी प्रधान को जेल भेजने की जिद्द पर अड़ गये और मुकदमे के विवेचक चौकी करोड इंचार्ज के ऊपर भी कार्यवाही की मांग करने लगे।
वही आरोप है की करोड चौकी इंचार्ज जबर्दस्ती पीड़ित महिला से फैसला कराने का दबाव लम्बे समय से बना रहे हैं। वही गुस्साए कार्यकर्ताओ ने दारोगा के ऊपर कार्रवाही की मांग करने लगे।
वही महंत योगी सरोज नाथ महाराज ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर थाना पुलिस को चेताया की अगर आरोपी प्रधान गिरफ्तार नही किया गया तो मंगलवार को राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ता रोड़ जाम करके विरोध प्रर्दशन करेंगे।
इस मौके पर जिला संयोजक विभाशु शुक्ला, जिलाध्यक्ष गनेश सत्यवली, उपाध्यक्ष, जिला सचिव सुरजीत सिंह, जिला महामंत्री उमेश कुमार, जिला मंत्री गोपाल वर्मा सहित सैकड़ो को संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button