उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में अवैध गैस सिलेंडरों पर बड़ी कार्रवाई, रेलवे लाइन के पास से 53 सिलेंडर बरामद

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर गौराबादशाहपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध गैस सिलेंडरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए। छापेमारी के दौरान रेलवे लाइन के बेहद करीब अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण पाया गया, जिससे सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंन्द्र के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही द्वारा गठित टीम ने गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास केशवपुर रेलवे फाटक स्थित एक जलपान गृह पर छापेमारी की।

 

टीम ने केशव प्रसाद मौर्य जलपान गृह में दबिश देकर दुकान के पीछे बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए।

छापेमारी के दौरान मौके से 16 भरे हुए और 37 खाली सिलेंडर, कुल 53 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच के दौरान दुकानदार इन सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।

चौंकाने वाली बात यह रही कि अवैध सिलेंडरों का यह भंडारण रेलवे लाइन से महज लगभग 10 मीटर की दूरी पर किया गया था, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया।

इस कार्रवाई में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी , सप्लाई इंस्पेक्टर , सहित अन्य अधिकारियों की टीम और गौराबादशाहपुर पुलिस मौजूद रही।

अचानक हुई इस छापेमारी से आसपास के दुकानदारों और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने संकेत दिया है कि अवैध गैस भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button