आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़: निजामाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल यादव, केदार यादव और प्रकाश यादव निवासी फिरोजपुर, सरिता पत्नी राजेन्द्र मौर्य व राजेन्द्र मौर्य निवासी बेगपुर खालसा, रियाज उर्फ बुद्धू निवासी सीधा सुल्तानपुर, छोटेलाल निवासी नंदपुर, गुड्डू उर्फ शमसाद निवासी फरीहा तथा सलीता पत्नी रामनयन निवासी गन्धुवई शामिल हैं।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button