सरपतहाँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर,में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरपतहाँ पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Sarpataha Police Station की टीम ने मु0नं0 4396/11 स्टेट बनाम अभयराम धारा 323, 504, 325 भादवि तथा मु0नं0 1869/11 स्टेट बनाम दयाराम धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वारंट के आधार पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अभयराम पुत्र हुबराज राम निवासी बुढूपुर थाना सरपतहाँ तथा दयाराम पुत्र गयादीन निवासी उसरौली थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर शामिल हैं।
पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को 26 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 हरेराम यादव, उ0नि0 शैलेश कुमार सिंह, हे0का0 महफूज हाशमी, का0 शिवेन्द्र यादव एवं का0 सर्वेश गौड़ की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।






