उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मनबढ़ो ने घर में घुसकर दो बाइकों को किया आग के हवाले जलकर हुईं ख़ाक

पुलिस चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पटखौली पुरेआजम गांव में मनबढ़ो ने घर में घुसकर बाइक में आग लगाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी राजेश गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले जमीन खरीदकर मकान बनाया है और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में पहले मोबाइल पर धमकी दी और बाद में चार मार्च की रात करीब दो बजे घर की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुस गए।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और आंगन में खड़ी बुलेट व सीडी डीलक्स बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर जब परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। किसी तरह बाहर निकलकर आग बुझाने की कोशिश की गई।, लेकिन तब तक दोनों बाइकें जलकर राख हो चुकी थीं।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मनबढ़ो ने पूरे परिवार को जलाकर मारने की नीयत से यह घटना अंजाम देने आए थे। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त गांव निवासी हरि, विशाल, अंकित व अमन पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button