उत्तर प्रदेशपीलीभीत

बाइक और अच्छा फर्नीचर न मिलने पर विवाहिता का करा दिया गर्भपात…

पीलीभीत:  बाइक और अच्छा फर्नीचर न मिलने पर ससुराल वाले इतना गुस्सा गए कि विवाहिता का गर्भपात करा दिया। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब वह मायके रहने लगी तो मायके पहुंचकर तलाक का दबाव बनाते हुए मारपीट की गई। जहानाबाद पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में मोहल्ला सादात निवासी दिलनशीन जैदी ने बताया कि उसका निकाह 13 नवंबर 2022 को बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खाता निवासी जामिन अब्बास से हुआ था। दिए गए दहेज से ससुराल वाने संतुष्ट नहीं थे। बाइक और अच्छे फर्नीचर की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। ससुराल में रखने से भी इनकार कर दिया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर पूरी घटना बताई।

पंचायत के बाद ये कहकर ससुराल वाले साथ ले गए कि उसे नवाबगंज में एक रिश्तेदार के घर रखेंगे और इलाज कराएंगे। मगर अत्याचार और बढ़ गए। 21 दिसंबर 2023 की शाम सात बजे  मारपीट कर घर से निकाल दिया। 24 दिसंबर की शाम छह बजे मायके आकर ससुरालियों ने कहा कि दोबारा धमकी देकर अभद्रता की। तलाक देने का दबाव बनाया गया। जहानाबाद पुलिस ने पुलिस ने पति जामिन अब्बास, शहनशाह हुसैन, नईम उल हसन, शब्बो, नाजिश, दानिश जैदी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button