मस्ती टाइम ग्रुप ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष; महिलाओं ने डांस और तंबोला के साथ की मस्ती

जन एक्सप्रेस/मेरठ: – मस्ती टाइम ग्रुप’ की ओर से नए साल के आगमन पर एक भव्य उत्सव राजहंस रिजेंसी गढ़ रोड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रुप की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत नए साल की शुभकामनाओं के साथ हुई, जिसके बाद मनोरंजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।समारोह का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा दी गई शानदार डांस परफॉर्मेंस रही। बॉलीवुड के हिट गानों और नए साल के गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजी महिलाओं के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।तंबोला और गेम्स का रहा क्रेजडांस के अलावा, ग्रुप की सदस्यों के लिए तंबोला (हाउसफुल) गेम का भी आयोजन किया गया। खेल के दौरान महिलाओं में काफी रोमांच देखा गया और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके साथ ही कई अन्य मनोरंजक गेम्स ने भी सबका ध्यान खींचा।
एकता और खुशी का संदेश
ग्रुप की संचालिका ममता शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को दैनिक दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक देकर उनके साथ खुशियां बांटना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर नए साल की बधाई दी और सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर मस्ती टाइम ग्रुप की तमाम महिला सदस्य मौजूद रही






