पत्रकारों के लिए मेदांता का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सकों द्वारा जौनपुर पत्रकार संघ के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम एवं महामंत्री डॉ. मधुकर तिवारी ने मेदांता के चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांडे, डॉ. नम्रता शुक्ला एवं डॉ. आर.एन. वर्मा को माल्यार्पण कर बुके व यथार्थ गीता की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पत्रकारों का रक्तचाप, मधुमेह एवं श्वास संबंधी रोगों का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में रामदयाल द्विवेदी, अखिलेश तिवारी ‘अकेला’, प्रदीप सिंह सफायर, डॉ. भारदेंदु मिश्रा, लोलारख दुबे, राजीव पाठक, राजेश उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार पांडेय, राजेश मिश्र, राजेश मौर्य, शशिराज सिन्हा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
इसके अलावा जौनपुर पत्रकार संघ की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने की, जबकि संचालन महामंत्री डॉ. मधुकर तिवारी ने किया।






