उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न

बिना संघर्ष के जन समस्याओं का समाधान संभव नहीं: विजय सिंह

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत मिठौरा ब्लॉक एवं नगर पंचायत चौक बाजार के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक चौक बाजार में हुई। जिसमें संगठन बनाने एवं क्रियाशील करने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत चौक के अध्यक्ष हरकेश पटेल एवं संचालन यूनुस अंसारी ने किया। संगठन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नाजायज तरीके से वोट चोरी कर सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग के बेईमानी का पर्दाफास करते हुए आम जनमानस में जो संदेश था इसकी पुष्टि किया और सबको वोट चोरी के प्रति अपने हक के लिए संघर्ष करने का रास्ता दिखाया। बिना संघर्ष के जन समस्याओं का समाधान संभव नहीं है, और बिना संगठन के संघर्ष संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि सरकार से लड़ने के लिए हमें बूथ स्तर तक कमेटी को गठित करना है। कार्यक्रम के अंत में अविभाजित गोरखपुर जनपद के पूर्व में अध्यक्ष रहे लालचंद निषाद के जमाने में मिठौरा ब्लाक के अध्यक्ष रहे जलालुद्दीन अंसारी को सम्मानित करते हुए विजय सिंह ने कहा ऐसे लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस की वापसी होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत राज भारती, गंगा प्रसाद रामनारायण भारती, गोवर्धन प्रसाद, चंद्रिका, पन्नेलाल यादव अंकित, हरकेश यादव, सरवन प्रसाद, श्रीराम भारती, अख्तर अली सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button