उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक: नशा मुक्ति और धार्मिक आयोजन पर जोर

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक जड़ भारत मार्ग में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी समय में श्रीराम जन्मोत्सव हर तहसील स्तर पर मनाया जाएगा। इस आयोजन के तहत 24 मार्च को हनुमान चौक में हनुमान मूर्ति के सामने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। वहीं, राम नवमी के अवसर पर रुद्रेश्वर मंदिर में सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन होगा। इसके अलावा, 5 अप्रैल को बाल्मीकि बस्ती में गायत्री यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

बैठक में नशा मुक्ति पर विशेष ध्यान दिया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरी खेत स्थित सार्वजनिक पार्क में नशा करने वाले युवाओं को वहां से हटा दिया। बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र परमार ने कहा कि संगठन नशा जैहाद के खिलाफ लगातार कार्य करेगा और समय-समय पर युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए जागरूक करेगा।

जिला अध्यक्ष अजय बडोला ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव के साथ-साथ हर तहसील स्तर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा और लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव नगरी उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने के लिए किसी भी प्रकार के नशे की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर संयोजक कुणाल सहदेव ने कहा कि आम जनता को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जिला सह मंत्री कीर्ति सिंह महर ने बताया कि नगर क्षेत्र में अवैध भूषण खानों और अतिक्रमण के खिलाफ जिलाधिकारी से बैठक की जाएगी। बजरंग दल के कार्यकर्ता पुनः सक्रिय होकर नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकेंगे।

बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रीय नेताओं ने भाग लिया। इसमें अजय बडोला, जिला मंत्री कीर्ति सिंह महर, उमेश सिंह परमार, उमेश चौहान, मानसिंह गुसाई, महिपाल सिंह परमार, मुनेंद्र सिंह रावत, आदेश नेगी, कुणाल सहदेव और राजपाल पवार शामिल थे। बैठक में राजपाल पवार को प्रखंड अध्यक्ष जोशियाडा नगरी क्षेत्र नियुक्त किया गया, और सभी ने उनके चयन पर जय श्रीराम के नारे लगाए। साथ ही, महेंद्र सिंह रावत को केदार घाट मार्ग और पूरी खेत मार्ग का संयोजक नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button