उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि बीते 4 मार्च को होली के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़ा में कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। वहीं इमामबाड़े के पूरब दिशा में लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर स्थित कब्रिस्तान में शहीद बाबा की कब्रों को भी क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे मामले की पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त जांच कराई जाए तथा कब्रिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने लाइनबाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह को भी प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छोटी लाइन इमामबाड़ा प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मेहदी, महासचिव सरदार हुसैन बबलू, मेहंदी रजा एडवोकेट, नेहाल हैदर, कैफी रिजवी और हसनैन कमर दीपू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button